
दुबई. क्रिकेट में मैच फिक्सिंग का जिन्न फिर निकल आया है। 'अल जजीरा' न्यूज चैनल ने अपनी एक डॉक्यूमेंट्री के जरिए श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2016 में हुए एक टेस्ट मैच में कथित तौर पर करप्शन के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा चैनल ने पिछले साल भारत और श्रीलंका के बीच गाले में हुए टेस्ट मैच के भी फिक्स होने का शक जताया है। चैनल के मुताबिक इन दोनों टेस्ट मैच के लिए ग्राउंड स्टाफ को पैसा देकर मनचाहा रिजल्ट पाने के लिए पिच के साथ छेड़छाड़ की गई थी। नए आरोपों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। - अल जजीरा अपनी इस डॉक्यूमेंट्री को रविवार 27 मई को टेलीकास्ट करेगा जिसमें उसने क्रिकेट में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। - इस डाक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि स्टेडियम के ग्राउंड्समैन ने अंडरकवर रिपोर्टर से टेस्ट मैच के लिए जरूरत के हिसाब से पिच तैयार करने पर सहमति जताई है। इसमें ग्राउंड्समैन ने दुनिया की शीर्ष टीमों से जुड़े टेस्ट मैचों के लिए ऐसा करने की बात कही है। - छुपे हुए कैमरों से शूट हुई इस डॉक्यूमेंट्री में...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GRWbXg
via
OnlineTrick
No comments:
Post a Comment