सबसे उम्रदराज टीम चेन्नई ने जीता आईपीएल: हैदराबाद को हराकर तीसरी बार बनी चैम्पियन, मुंबई के रिकॉर्ड की बराबरी - MyNewsBoy

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सबसे उम्रदराज टीम चेन्नई ने जीता आईपीएल: हैदराबाद को हराकर तीसरी बार बनी चैम्पियन, मुंबई के रिकॉर्ड की बराबरी

Share This
मुंबई. चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीसरी बार आईपीएल जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को 179 रन का टारगेट दिया था। इसे चेन्नई ने 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। जीत के हीरो शेन वॉटसन (117 नाबाद) रहे जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और इस आईपीएल के चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वे फाइनल में रनों का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। फाइनल से पहले सनराइजर्स हैदराबाद अपनी गेंदबाजी के बूते हावी रही थी। उसने 4 बार 151 रन से कम के स्कोर को डिफेंड किया था। लेकिन फाइनल में उसके गेंदबाज फ्लॉप रहे। उसके सबसे कामयाब गेंदबाज राशिन खान को फाइनल में एक भी विकेट नहीं मिला बता दें कि चेन्नई इस आईपीएल की सबसे उम्रदराज टीम थी। उसके खिलाड़ियों की औसत उम्र 34 साल है, जबकि बाकी टीमों के खिलाड़ियों की औसत उम्र 26 से 28 के बीच है। चेन्नई की टीम के 11 में से 9 खिलाड़ी अपने देश की टी-20 टीम में भी नहीं हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

https://ift.tt/2KYUutk from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LwrNoK
via OnlineTrick

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages